Pant-Kuldeep IPL Trade 2027

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप LSG में हुए शामिल

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस आए हैं और कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। पंत की फीस में कटौती की गई है।

By : हेमा गुप्ता
 ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप LSG  में हुए शामिल

ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, कुलदीप LSG टीम में हुए शामिल

Pant-Kuldeep IPL Trade 2027: IPL 2027 शुरु होने में अभी बहुत समय है, लेकिन लखनऊ और दिल्ली टीम में बड़े बदलाव किए गए है, ऋषभ पंत की घर वापसी हो रही है।  वहीं स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच यह ट्रेड हुआ है। 

बता दें कि,  IPL 2026 के खत्म होने के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।  

ऋषभ पंत की फीस में हुई कटौती

ऋषभ पंत घर तो वापसी कर रहें हैं, लेकिन खास बात यह है कि लखनऊ ने पिछले साल पंत को 27 करोड़ रुपये  में टीम में शामिल किया था। लेकिन अब उनकी फीस से 12 करोड़ रुपए की कटौती हो चुकी है। लेकिन अब वो 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर रहे हैं।  

कुलदीप 13.50 करोड़ में टीम में शामिल किया 

कुलदीप यादव को DC टीम में 13.50 करोड़ फीस दी जाती थी। इसी फीस में उन्हें LSG टीम में शामिल किया गया। कुलदीप के लिए भी ये घर वापसी जैसा है, क्योकि उन्होंने ने अपना घरेलू मैच उत्तर प्रदेश की ओर से खेला था।

बता दें कि, कुलदीप का दिल्ली के साथ 5 सीजन का शानदार सफर रहा है, उन्होंने 65 मैचों में 72 विकेट चटकाएं है। और अब वो अगले सीजन में लखनऊ टीम से खेलते नजर आएंगे। 

9 सीजन तक दिल्ली में रहें पंत

ऋषभ पंत इसके पहले भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली  के लिए साल 2016 से 2024 तक खेला। उन्होंने अपने करियर में 9 सीजन में लगातर DC के लिए खेले। उन्होंने 3 सीजन में दिल्ली की कप्तानी भी की है, जिसमें 43 मैच शामिल है। लेकिन ले GMR ग्रुप के साथ कुछ मतभेदों के बाद साल 2025 में मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया था।

कुलदीप का DC में 5 साल का सफर

स्पिनर कुलदीप यादव का दिल्ली कैपिटल्स में 5 साल का शानदार सफर रहा है। उन्होंने 5 सीजन में 65 मैंच खेले, जिसमें 72 विकेट चटकाएं। अब वो अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलते नजर आएंगे। 
 

संबंधित सामग्री

भारत का स्कोर 460/9, श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति; पडिक्कल 167 पर आउट

भारत का स्कोर 460/9, श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति; पडिक्कल 167 पर आउट

भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के बावजूद 460 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट

क्या कुलदीप यादव खेलेंगे भारत-श्रीलंका टेस्ट? गेंदबाजी कोच ने दी बड़ी अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त को शुरू होगी। कुलदीप यादव की भूमिका अभी अनिश्चित है, कोच मोर्ने मोर्केल ने अपडेट दिया।

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

IPL खत्म होते ही टिम डेविड की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2027 के पहले मैच में रहेंगे बैन!

IPL star Tim David is suspended from the 2027 season opener and fined 50% of his match fee for code of conduct violations during the 2026 final.

Rishabh ने LSG की कप्तानी छोड़ी तो Hardik ने MI टीम!

Rishabh ने LSG की कप्तानी छोड़ी तो Hardik ने MI टीम!

Rishabh Pant has resigned as the captain of the Lucknow Super Giants after a disappointing season, with the franchise accepting his decision.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026