पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों से मुलाकात

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

By : शिवम् पांडेय
कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ एक रील भी शेयर की। प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 सेकेंड की यह रील पोस्ट की, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ नजर आए।

PM ने दिया जीत का मंत्र

रील में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा।” इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों और देशवासियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “ऑल्वेज चीयर फॉर भारत… भारत माता की जय।” प्रधानमंत्री की इस मुलाकात का मकसद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सराहना और उनका हौसला बढ़ाना रहा।

भारत ने जीते 39 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। शानदार प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

बॉक्सिंग में भारत का दमदार प्रदर्शन

भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते। यानी भारत के हर चार में से करीब एक मेडल बॉक्सिंग से आया।

एथलेटिक्स में 10 मेडल

एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल जीते। हालांकि, इनमें एक भी गोल्ड मेडल नहीं रहा। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में 8, पैरा एथलेटिक्स में 6, जूडो में 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 मेडल भारत के खाते में आया।

पांच खेलों से 37 पदक

भारत के कुल 39 पदकों में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए। बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, पैरा एथलेटिक्स और जूडो ने भारत की मेडल टैली को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

पहले भी खिलाड़ियों से मिलते रहे हैं PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाते रहे हैं। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्टों से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक,चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बैठक की, जिसमें चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस किया गया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026