India T20 Squad Changes 2026

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

In a major shake-up, Shreyas Iyer takes over as India''s T20 captain, while 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi makes history as the youngest player in the squad.

By : हेमा गुप्ता
भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को सौंपी, वैभव हुए टीम में शामिल

India T20 Squad 2026: भारतीय T-20 टीम की कमान सरपंच साहब को दे दी गई है। वहीं T-20 वर्ल्डकप जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया, बल्कि उन्हें टीम में भी शामिल नहीं किया गया। वहीं टीम में सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। वो अब टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के पहले खिलाड़ी होंगे। 

15 साल के वैभव को मिली टीम इंडिया में जगह

15 साल, 71 दिन के वैभव को न सिर्फ आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया। बल्कि उन्हें सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी चुना गया। 

बता दें कि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए।  इतना ही नही इस दौरान उन्होंने 63 चौके और 72 छक्के लगाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे कर लिए। 

सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

भारतीय मेंस टीम में सबसे युवा प्लेयर के रुप में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले प्लेयर के रुप में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर थे। जब वो टीम इंडिया में शामिल हुए थे। उनकी उम्र 16 साल 205 दिन थी। लेकिन वैभव उनसे भी कम उम्र में टीम में शामिल होने जा रहे हैं। इसी के साथ अब वैभव सबसे कम उम्र में इंडियन टीम में शामिल होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

किंग कोहली की जगह यशस्वी को जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे मैच से चोट की वजह से किंग कोहली बाहर हो चुके हैं। अब उनकी जगह टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच का स्क्वायड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और गुरनूर बरार।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय T-20 स्क्वायड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय T-20 टीम स्क्वायड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026