श्रीलंका ने NZ को हराया

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

By : हेमा गुप्ता
NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: 16 जून को खेले गए विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका विमेंस टीम ने न्यूजीलैंड विमेंस टीम को 5 विकेट से हराया। यह मैच इंग्लैंड के साउथम्पटन के रोज बाउल ग्राउंड में खेला गया, जहां न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 150 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पाछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

बता दें कि, ऐसा पहली बार हुआ है, जब विमेंस वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है।

निलाक्षी की शानदार फिफ्टी

टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम से सबसे ज्यादा रन निलाक्षी ने बनाएं। उन्होंने 37 गेंद में  5 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रन और कौशानी 24 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिला दी।

इनके अलावा टीम से विश्मी गुणरत्ने और चमारी अटापट्टू दोनों ने 45 रनों की साझेदारी की। फिर विश्मी 17 रन और चमारी  27 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। फिर हर्षिता 5 रन, हसिनी परेरा 2 रन , कविशा 17 रन बनाकर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर इजी गेज महज 4 रन बनाकर मिथाली अयोध्या की गेंद पर कैच आउट हो गई। कुछ ही देर में जॉर्जिया प्लिमर भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके अलावा अमेलिया केर ने 36 गेंद में 45 रन और सोफी ने 30 गेंद में 45 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के बदौलत टीम का स्कोर 150 तक पहुंचा सका। बाकी कोई भी प्लेयर 20 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा नहीं कर पाएं। 

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहरी ने 2 विकेट चटकाएं। वहीं मिथाली आयोध्या,  सुगंधिता, चमारी, निमशा ने 1-1 विकेट लिए।

पॉसिबल प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड विमेंस टीम 

जॉर्जिया प्लिमर, सुजी बेट्स/इज़ी गेज, मेली केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रूक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, लिया ताहुहू।

श्रीलंका विमेंस टीम

विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, माल्की मदारा, मिथाली अयोध्या।


 

संबंधित सामग्री

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

भारत का स्कोर 460/9, श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति; पडिक्कल 167 पर आउट

भारत का स्कोर 460/9, श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति; पडिक्कल 167 पर आउट

भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के बावजूद 460 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

भारत vs श्रीलंका टेस्ट: पहले दिन खराब रोशनी से खेल खत्म, भारत 288/2

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 288/2 का स्कोर बनाया। पडिक्कल 131 नाबाद और राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। खराब रोशनी ने खेल रोका।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026