वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। कैंपबेल ने नाबाद 90 रन बनाये, जबकि एलेने ने 4 विकेट लिए।

By : हेमा गुप्ता
T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

T20 वर्ल्ड कप 2026: वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

NZ W Vs WI T20 WC 2026: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में 13 जून को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। यह मैच साउथैम्प्टन में खेला गया, जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहसे बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 19.5 ओवर में 3 विकेट टारगेट हासिल कर जीत दर्ज की।

कैंपबेल की धमाकेदार पारी से मिली जीत

टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज को शुरुआत की शुरुआत खराब रही। कियाना जोसेफ सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद हेली मैथ्यूज और कैंपबेल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की। 

मैथ्यूज 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जबकि कैंपबेल ने नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 3 छक्के जड़े। ड्रिएंड्रा डॉटिन 6 रन और जाहजारा 5 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने 2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की ओर से जॉर्जिया प्लिमर 8 रन और कप्तान अमेलिया केर सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसाबेला गेज ने 39 रन और सोफी डिवाइन ने 22 रन,  ब्रुक हॉलिडे ने 40 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं मेडी ग्रीन ने 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर बनाया। 

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में आलिया एलेने ने कमाल किया और 4 विकेट झटके। हेली मैथ्यूज और डॉटिन को 1-1 विकेट मिला।

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026