187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

CM धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जनसेवा का बताया संकल्प

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें PCS और कृषि विभाग के अभ्यर्थी शामिल हैं।

CM धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जनसेवा का बताया संकल्प

187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें PCS मुख्य परीक्षा-2024 के 182 और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थी शामिल हैं। 

187 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। CM ने नवचयनित अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की। 

हजारों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में पद सेवा का माध्यम है और सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।  उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 

मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अधिकारियों से आह्वान किया कि वे बिना किसी दबाव के संविधान और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026