अबान का प्रयागराज में अंतिम संस्कार

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

By : शिवम् पांडेय
पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अबान का अंतिम संस्कार

अतीक अहमद के 21 साल के बेटे अबान को शनिवार शाम प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शाम करीब 7 बजे अबान को उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफनाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान उसके तीनों भाइयों अली, उमर और अहजम ने उसे कंधा दिया। अबान के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब 5 से 6 हजार लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में 1,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 रोते हुए कब्रिस्तान पहुंचा अहजम

अबान का शव लेकर उसका भाई अहजम रोते हुए कब्रिस्तान पहुंचा। जैसे ही भीड़ उसके पीछे कब्रिस्तान के अंदर जाने लगी, पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़ दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने सख्ती की। एक पुलिसकर्मी ने कुछ लोगों को बंदूक की बट से पीछे हटाया, जबकि कुछ युवकों को थप्पड़ मारकर कब्रिस्तान में जाने से रोका गया। बाद में पुलिस ने भीड़ को वहां से खदेड़ दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

पिता की कब्र के पास दफन हुआ अबान

अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। इसी कब्रिस्तान में उसके दादा फिरोज अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की भी कब्रें हैं। अबान की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अबान की मां शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल नहीं हुईं। वह 2023 में अतीक अहमद और बेटे असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सकी थीं। शाइस्ता 2023 से फरार चल रही हैं।

4 साल बाद अली और उमर को पैरोल

अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके भाई अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। अली झांसी जेल और उमर लखनऊ जेल से प्रयागराज पहुंचे। पुलिस की सुरक्षा में दोनों भाइयों को आखिरी वक्त में जेल वैन से बाहर निकाला गया। बाहर आते ही अली और उमर एक-दूसरे से गले मिले। इसके बाद दोनों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी और अबान के जनाजे में शामिल हुए। पुलिस ने कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदारों को जाने की अनुमति दी थी। अली और उमर को करीब चार साल में पहली बार पैरोल मिली है।

मस्जिद के बाहर परिवार से मिले अली-उमर

हाईकोर्ट ने पैरोल के दौरान अली और उमर को अपने भाई अहजम और बुआ से मिलने की अनुमति दी थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर स्थित मस्जिद के बाहर परिवार से मुलाकात की व्यवस्था की। मस्जिद के बाहर टेंट लगाया गया है, जहां दोनों भाई परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद पुलिस अली को वापस झांसी जेल और उमर को लखनऊ जेल लेकर रवाना होगी।

संबंधित सामग्री

अतीक के बेटे उमर का CCTV आया सामने, टोल पर गुंडई, कर्मियों को धमकाया

अतीक के बेटे उमर का CCTV आया सामने, टोल पर गुंडई, कर्मियों को धमकाया

माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर का काफिला टोल प्लाजा पर बूम बैरियर तोड़ते हुए और पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए CCTV में कैद हुआ।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, काफिले के सामने लहराए काले-भगवा झंडे

प्रयागराज में राहुल गांधी के दौरे पर काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों की पहुँचने से सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर हुई।

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

अबान के जनाजे में शामिल होगा अली: झांसी जेल से प्रयागराज रवाना, पुलिस की कड़ी सुरक्षा

अली अहमद को अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिली। झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया गया।

अतीक के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, 23 चोटें मिली, मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी-सीएम

अतीक के बेटे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, 23 चोटें मिली, मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी-सीएम

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों का खुलासा हुआ है। झांसी में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026