अमृतसर बस हमला

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार; बेसबॉल बैट और गंडासे से डराने का आरोप

पंजाब के अमृतसर में एक बस पर हमला हुआ, जिसमें श्रद्धालु सवार थे। घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार; बेसबॉल बैट और गंडासे से डराने का आरोप

पंजाब के अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस पर हमला करने के मामले में अमृतसर देहाती पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना घरिंडा क्षेत्र में हुई, जहां बस को रास्ते में रोककर यात्रियों के साथ अभद्रता और मारपीट की कोशिश की गई।

बस का रास्ता रोककर किया हंगामा

पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं से भरी बस गोल्डन टेंपल से वाघा बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने अपनी कार बस के सामने लगाकर उसका रास्ता रोक दिया। आरोप है कि दोनों ने बस में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई करने की कोशिश की।

बेसबॉल बैट और गंडासे से हमला करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, दोनों आरोपी अपनी कार से बेसबॉल बैट और गंडासा लेकर बाहर निकले और बस पर हमला करने का प्रयास किया। घटना के समय बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं और 20 प्रतिशत बुजुर्ग शामिल थे।इस दौरान एक दिव्यांग श्रद्धालु को धक्का देकर नीचे गिराने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद बस में मौजूद यात्रियों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की शिकायत मिलने के बाद अमृतसर देहाती पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 125A, 126(2), 351 और 109 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज की जांच जारी

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
 

संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026