अंधविश्वास का कहर

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

भीलवाड़ा में निमोनिया से पीड़ित बच्ची को उसके परिजनों ने डॉक्टर के पास न ले जाकर भोपे के पास ले गए, जहां उसे गर्म सरिया से डाम लगाया गया। बच्ची की हालत गंभीर।

भीलवाड़ा में बच्ची को हुआ निमोनिया, भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

भोपे ने मासूम को गर्म सरिए से दागा

मासूम की तबीयत खराब होने पर उसका हॉस्पिटल में इलाज करवाने की बजाए भोपे के पास ले जाकर डाम लगवाने की कुप्रथा आज भी जारी है। पुरानी परम्पराओं के नाम पर मासूमों को गर्म सरिए से दागा जा रहा है।

बच्ची को था निमोनिया

मामला भीलवाड़ा जिले के महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल से सामने आया। यहां 1 साल की बच्ची को निमोनिया की शिकायत होने पर परिजन भोपे के पास ले गए, जहां भोपे ने बच्ची के पेट पर गर्म सरिया लगा दिया। दर्द से तड़पती मासूम बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके 2 दिन बाद मंगलवार की सुबह मां बच्ची को लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंची, जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

डाम के निशान

हॉस्पिटल के PMO और सीनियर डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया- मां 1 साल की बच्ची को लेकर हॉस्पिटल पहुंची थी। उसकी हालत गंभीर है। बच्ची के पेट पर गर्म सरिये से डाम के निशान है। जांच में पता चला कि बच्ची को निमोनिया हुआ था, लेकिन अंधविश्वास के कारण माता- पिता उसे भोपे के पास ले गए। उसने बेरहमी से बच्ची के पेट पर गर्म सरिया लगा दिया, इस कुप्रथा को आदिवासी इलाके में डाम की प्रथा कहा जाता है। बच्ची की हालत नाजुक है। उसे हॉस्पिटल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ उसकी पूरी देखभाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि बच्ची जल्द ही ठीक हो जाएगी।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026