अनिका शर्मा के इलाज में देरी

9.5 करोड़ का इंजेक्शन! अटका 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त

तीन वर्षीय अनिका शर्मा के इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने चिंता व्यक्त की। अनिका SMA टाइप-2 से जूझ रही हैं, जरूरी इंजेक्शन की खरीद में देरी हो रही है।

9.5 करोड़ का इंजेक्शन! अटका 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त

9.5 करोड़ का इंजेक्शन! अटका 3 साल की मासूम अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त

इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज अब भी शुरू नहीं हो पाया है. जबकि परिवार, समाज और संस्थाओं की मदद से उपचार के लिए अधिकांश राशि जुटाई जा चुकी है. इसके बावजूद प्रशासनिक देरी बच्ची के इलाज की सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है.

मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सुनवाई करते हुए दिल्ली एम्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई. अदालत ने पाया कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद एम्स की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया.इस पर अदालत ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 23 जुलाई 2026 तक जवाब पेश किया जाए. मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि इलाज के लिए अब केवल सीमित राशि की जरूरत है, लेकिन एम्स की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से जीवनरक्षक इंजेक्शन की खरीद अटकी हुई है.

हाईकोर्ट ने संकेत दिए हैं 

संवेदनशील मामले में अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि अनिका के लिए बीतता हर दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि जिंदगी और उम्मीद के बीच की दूरी बढ़ा रहा है.इससे पहले, हाई कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से 22 जून को जवाब तलब किया था. साथ ही राज्य सरकार से यह बताने को कहा था कि वह बच्ची के इलाज में किसी प्रकार सहायता कर सकती है या नहीं?

इलाज के लिए करीब 9.50 करोड़ रुपये की जरूरत 

परिजन अब तक करीब 8 करोड़ रुपये जुटा चुके हैं, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत 50 लाख रुपये और तमाम लोगों एवं सामाजिक संगठनों से प्राप्त सहयोग राशि शामिल है.बच्ची के इलाज के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगाया जाना है. यह इंजेक्शन मंगवाकर उसका इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए, क्योंकि हर गुजरते दिन के साथ उसके स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ रहा है.

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी क्या हैं 

एक आनुवंशिक तंत्रिका-मांसपेशीय रोग है. इसमें रीढ़ की हड्डी में मौजूद 'मोटर न्यूरॉन' धीरे-धीरे नष्ट होने लगते हैं, जिससे मांसपेशियां कमजोर होती जाती हैं और उनका क्षय होने लगता है.'मोटर न्यूरॉन' मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में पाई जाने वाली खास तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं, जो दिमाग से शरीर की मांसपेशियों तक अलग-अलग क्रियाओं के वास्ते संदेश पहुंचाती हैं, जिनमें सांस लेना, निगलना और बोलना शामिल हैं.
 
संबंधित सामग्री

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज; CM डॉ यादव ने निलंबन के दिए निर्देश

मध्यप्रदेश कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया की हाईकोर्ट याचिका खारिज, अवैध वसूली के आरोप में प्रशासनिक कार्रवाई पर रोक से इनकार।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

100 करोड़ के ISBT में भंडारा! टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां, यात्री सीटों पर बांटा प्रसाद; IDA बोला- ‘हमें खबर नहीं’

इंदौर के ISBT में बंद पड़े टर्मिनल परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026