अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच लगातार जारी है। SIT की सख्त पूछताछ के बीच अब जांच की आंच ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंचती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और गोपाल राव से बात करने के बाद बाद गुरुवार को ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र को तलब किया गया। माना जा रहा है कि उनसे कई अहम बिंदुओं पर जवाब मांगे जाएंगे।

50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ

SIT अब तक इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 16 जून को चंपत राय और गोपाल राव से 4-4 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। इसके बाद 17 जून को जांच टीम ने बैंक अधिकारियों और नोटों की गिनती से जुड़ी निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की। इस दौरान बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई। सूत्रों का कहना है कि चढ़ावा राशि की गिनती और उससे जुड़े कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठे। इसी कड़ी में डॉ. अनिल मिश्र का नाम सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि वह 17 जून को ही अयोध्या पहुंच गए थे। 

नाराज RSS

जांच एजेंसियां फिलहाल पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। SIT की रिपोर्ट आने के बाद मामले में बड़ी प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी ट्रस्टी या पदाधिकारी के खिलाफ आधिकारिक रूप से कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, नोटों की गिनती समेत राम मंदिर की सेवा के लिए आएसएस ने पूरे देश से अपने 500 स्वयं सेवक भेजे। इन सभी को ट्रस्ट ने 3 महीने तक जूतों की रखवाली के काम में लगाने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद ट्रस्ट ने अपने पसंद के लोगों को रख लिया था। इससे RSS का एक वर्ग राम मंदिर ट्रस्ट के प्रभावशाली लोगों से बेहद नाराज है। 

संबंधित सामग्री

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर चंदे की राशि लौटाने की पेशकश की है, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026