बच्चे की करंट से मौत

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

मऊगंज के देवरी गांव में 8 साल के बृजेश की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, माँ मवेशियों को चारा डालने गई थी।

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

क्या मंजर होगा जब एक माँ अपने 8 साल के मासूम को सोता हुआ छोड़ जाये और जब वापस लोटे तो वो इस दुनिया को अलविदा कह चूका हो ऐसा एक मामला मऊगंज में हनुमना थाना क्षेत्र के देवरी गांव से सामने आया जहा शनिवार सुबह घर में चल रहे कूलर में करंट से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। सुबह सोकर उठते समय बच्चे का शरीर कूलर से छू गया था।मृतक की पहचान देवरी गांव के रहने वाले बृजेश पटेल (8 वर्ष) पुत्र कृष्णकांत पटेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह का है जब बृजेश सोकर उठा और पास में ही चल रहे कूलर की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

तगड़ा था करंट का झटका

मृतक के पिता कृष्णकांत पटेल ने बताया कि जब यह घटना हुई, उस समय उनकी पत्नी मवेशियों (पशुओं) को चारा डालने के लिए घर से बाहर गई हुई थीं। इसी बीच बृजेश नींद से जागा और जैसे ही उसका हाथ कूलर से लगा, उसमें आ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जब परिवार के लोगों ने उसे देखा, तो वह बेहोश पड़ा हुआ था।

PM के बाद शव परिजनों को सौंपा

हाटा चौकी प्रभारी निरीक्षक यू.बी. सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला करंट लगने से मौत का ही लग रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026