बद्रीनाथ धाम में चंदन विवाद

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी नारायण के अभिषेक के लिए प्रयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद उठा है। मुख्य पुजारी ने जांच की मांग की।

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग

बद्रीनाथ धाम में चंदन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे के बाद भगवान बदरी नारायण के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले चंदन की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।

नारायण का चंदन से अभिषेक

यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है, जब मंदिर में दान-चढ़ावे को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं। रावल की शिकायत के बाद BKTC ने माना है कि चंदन की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी। धाम में प्रतिदिन प्रातःकाल भगवान बदरी नारायण का चंदन से अभिषेक किया जाता है। इसके लिए डिमरी पंचायत के हक-हकूकधारी चंदन (श्रीखंड) घिसकर तैयार करते हैं। रात में इसे सोना-चांदी के कटोरीनुमा पात्र (तम्या) में रखकर गर्भगृह में सुरक्षित रखा जाता है। अगले दिन अभिषेक के बाद यही चंदन उतारकर श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। 

10 क्विंटल चंदन का इस्तेमाल 

सूत्रों के अनुसार BKTC ने पिछले 2 सालों से चंदन की खरीद नहीं की है। वर्तमान में अभिषेक के लिए पूरी तरह दान में मिले चंदन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी की ओर से दान किए गए 10 क्विंटल चंदन का इस्तेमाल फिलहाल चल रहा है। वहीं, उद्योगपति कनोडिया बंधुओं की ओर से दान किए गए 2 क्विंटल प्रीमियम गुणवत्ता वाले चंदन का उपयोग अभी शुरू नहीं किया गया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर गायब, पुलिस ने तलाशी शुरू की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026