बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी जांच

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी: कुबेर के खजाने तक पहुंची जांच:SIT ने मांगा 3 साल का रिकॉर्ड

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी के बाद, वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच के दौरान अब तक 3 कार्रवाई और 2 गिरफ्तारियां हुईं।

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी: कुबेर के खजाने तक पहुंची जांच:SIT ने मांगा 3 साल का रिकॉर्ड

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी

बद्रीनाथ में हुई चढ़ावा चोरी के मामले में अब मंदिर के पिछले 3 सालों के खजाने का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) में लगातार खामियां सामने आ रही हैं। चमोली की SIT ने BKTC से रिकॉर्ड तलब किया गया है। 26 दानपात्रों से मिले कैश और बहुमूल्य आभूषणों की जांच होगी।

वित्तीय अभिलेखों की बारीकी से जांच

अकाउंटेंट रिकॉर्ड और वास्तविक सामग्री का मिलान करेगा। जांच का फोकस मंदिर के कुबेर के खजाने में दर्ज संपत्तियों पर रहेगा। जांच के दौरान केवल दानपात्रों से मिली नगदी ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे, माणिक और अन्य बहुमूल्य आभूषणों का भी रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। इसके लिए वित्तीय अभिलेखों की बारीकी से जांच शुरू होगई है। मामले में अब तक 3 कार्रवाई और 2 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 

राजेंद्र चौहान

नौटियाल 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में 

SIT ने 13 जुलाई को BKTC के निजी सहायक प्रमोद नौटियाल और 17 जुलाई को रिटायर्ड मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया था। नौटियाल 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रहेगा, जबकि राजेंद्र चौहान को भी कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। BKTC ने 15 जुलाई को दान और चढ़ावे के रिकॉर्ड रजिस्टर में ओवरराइटिंग और दर्ज रिकॉर्ड में अनियमितताएं मिलने पर खजांची संदेश मेहता को पद से हटाकर बद्रीनाथ मंदिर के पूजा कार्यालय में तैनात किया, जबकि उनकी जगह केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी।

4 घंटे तक पूछताछ 

चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने दूसरी गिरफ्तारी करते हुए BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी और तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को ज्योतिर्मठ से गिरफ्तार किया है। चौहान 30 जून को रिटायर्ड हुए थे। गिरफ्तारी से पहले उनसे करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। इससे पहले 12 जुलाई को BKTC कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया गया था।  

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026