दो दोस्तों की हत्या महंत द्वारा

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर दी और शवों को मंदिर में दफनाया। 19 दिन बाद शव बरामद हुए, महंत फरार।

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या

UP के बागपत में 2 दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए गए।

कपड़ों से हुई पहचान

पुलिस पहुंचने से पहले ही मंदिर का महंत भाग गया। उसके शिष्यों ने गुनाह कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदा तो दोस्तों अंकित (25) और इसरार (32) के सड़े हुए शव बरामद हुए। अंकित दिव्यांग था। कपड़े-घड़ी से दोनों की पहचान हुई। पुलिस ने महंत के दोनों शिष्यों को हिरासत में लिया गया।

महंत से अफेयर

शुरुआती जांच में पता चला है कि अंकित की बहन का महंत से अफेयर चल रहा था। अंकित अपने दोस्त इसरार को लेकर 25 जुलाई को महंत को समझाने गया था। वहां विवाद बढ़ा तो महंत ने दोनों की हत्या कर दी और अपने शिष्यों के साथ दोनों के शव मंदिर के पीछे दफना दिए। पुलिस ने खुदाई कर दोनों के शव बाहर निकाले तो वे सड़ चुके थे। कपड़ों से दोनों की पहचान हुई। मामला जिला मुख्यालय से 20 km दूर चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिगोली तगा गांव का है।

मृतकों की पहचान

बता दे सिगोली तगा गांव में अंकित मां और 5 बहनों के साथ रहता था। वह घर का इकलौता बेटा था। 2 बहनों की शादी हो चुकी है। अंकित अविवाहित और बेरोजगार था। अंकित के घर के ठीक सामने इसरार का घर है। इसरार मजदूरी करके परिवार चलाता था। उसके परिवार में पत्नी फिरदौस और 3 बच्चे हैं। बेटी इसरा 6 साल की है, जबकि बेटे आयान की उम्र 5 साल और फैजान की उम्र 3 साल है।

संबंधित सामग्री

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026