भगत पूर्ण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

By : शिवम् पांडेय
भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

भगत पूर्ण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग

राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने समाजसेवी भगत पूर्ण सिंह जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भगत पूर्ण सिंह के मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपील की है।

34वीं पुण्यतिथि पर उठी मांग

भगत पूर्ण सिंह जी की 34वीं पुण्यतिथि के संदर्भ में लिखे पत्र में संत सीचेवाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन सेवा, त्याग, सादगी और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। गुरबाणी से प्रेरणा लेकर उन्होंने जीवन के अंतिम क्षण तक जरूरतमंदों की सेवा को अपना धर्म बनाए रखा।

पीठ पर उठाकर लाए थे बेसहारा व्यक्ति

संत सीचेवाल ने पत्र में भगत पूर्ण सिंह के जीवन की उस महत्वपूर्ण घटना का भी उल्लेख किया, जब देश के विभाजन के समय उन्होंने एक अपाहिज और बेसहारा व्यक्ति प्यारा सिंह को अपनी पीठ पर उठाकर अमृतसर लाया था। यही घटना उनके सेवा-जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ बनी। इसके बाद उन्होंने ‘पिंगलवाड़ा’ की स्थापना की। यहां लावारिस, दिव्यांग, मानसिक रूप से पीड़ित, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों के लिए आश्रय, उपचार तथा सम्मानजनक जीवन की व्यवस्था की गई।

1979 में मिला था पद्म श्री

भारत सरकार ने भगत पूर्ण सिंह की सेवाओं को मान्यता देते हुए वर्ष 1979 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया था। संत सीचेवाल ने कहा कि भगत पूर्ण सिंह की मानव सेवा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक है।

भारत रत्न देने की अपील

संत सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि भगत पूर्ण सिंह के निःस्वार्थ सेवा-भाव, मानवता के प्रति समर्पण और पर्यावरण संरक्षण में योगदान को देखते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने पर विचार किया जाए।
 

संबंधित सामग्री

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

लाल किले से PM मोदी ने 13वीं बार किया ध्वजारोहण, 76 मिनट तक देश को संबोधित किया।

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं की AI स्किलिंग, महिला आरक्षण, आत्मनिर्भरता और नक्सलवाद पर बात की।

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

झारखंड में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोध किया, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक और वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताई।

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा, 350 से ज्यादा नावों पर लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल के बड़े तालाब में नौका तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 350 से अधिक नावें शामिल हुईं।

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

JPSC-JSSC आंदोलन के बीच PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- ईश्वर लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य दे

झारखंड में छात्रों ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा मार्च की तैयारी की, प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम'

15 अगस्त को लाल किले से पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस समारोह की थीम ‘युवा शक्ति’ पर केंद्रित है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026