भगवंत मान को धमकी

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

By : रोहन उमक
बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। ईमेल के जरिए भेजे गए इस धमकी भरे संदेश में कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम का इस्तेमाल किया गया है। संदेश सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है।

पंजाब सीएम भगवंत मान

5 सितंबर को बठिंडा में निशाना बनाने की धमकी

धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि 5 सितंबर को बठिंडा में मुख्यमंत्री को निशाना बनाया जाएगा। इसके अलावा ईमेल में अदालत परिसर समेत कुछ अन्य स्थानों को भी आज निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। पुलिस संभावित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बेअंत सिंह और दिलावर सिंह का जिक्र

ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से की गई है। संदेश में उन पर सिख युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप भी लगाए गए हैं।

धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में मानव बम के रूप में शामिल रहे दिलावर सिंह का भी जिक्र किया गया है। ईमेल में लोगों से अपने बच्चों को दिलावर सिंह के बारे में बताने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि दिलावर सिंह का पैतृक गांव जै सिंह वाला पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित है। कुछ सिख संगठनों की ओर से 31 अगस्त को उसका शहीदी दिवस भी मनाया जाता है।

साइबर और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। साइबर और खुफिया एजेंसियां ईमेल की सत्यता, उसके स्रोत और धमकी भेजने वालों की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ईमेल वास्तव में प्रतिबंधित या उग्रवादी संगठनों से जुड़ा है या किसी ने इन नामों का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर अफरातफरी मची। विमान और यात्रियों की जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई।

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब में खेलों को नई रफ्तार: CM भगवंत मान ने 509 से ज्यादा ग्रामीण खेल मैदान किए समर्पित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 509 नए ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया, जो युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

CM भगवंत मान बोले- पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत थी ईमानदार सिस्टम की; सरकार ने बदली व्यवस्था

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए नशा मुक्ति और खेलों के प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया है।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026