किसानों के लिए कवच योजना

बकाया जमा करने के बाद भी डिफॉल्टर बने किसानों को मिलेगी राहत, कैबिनेट में आएगी 'कवच योजना'

मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों की राहत के लिए 'कवच योजना' प्रस्तावित, जो गड़बड़ी से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करेगी।

बकाया जमा करने के बाद भी डिफॉल्टर बने किसानों को मिलेगी राहत, कैबिनेट में आएगी 'कवच योजना'

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों के हित से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। सहकारिता विभाग की ओर से लाई जा रही 'कवच योजना' का उद्देश्य उन किसानों को राहत देना है, जिन्होंने सहकारी बैंकों और समितियों का बकाया तो जमा कर दिया, लेकिन बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की गड़बड़ी के कारण रिकॉर्ड में अब भी डिफॉल्टर बने हुए हैं। इस योजना से प्रदेश के करीब 5 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

बैंक अधिकारियों की गड़बड़ी का खामियाजा भुगत रहे किसान

जानकारी के अनुसार कई मामलों में किसानों ने सहकारी बैंक से लिए गए ऋण और समितियों से लिए गए खाद-बीज की राशि बैंक मैनेजरों या समिति कर्मचारियों को जमा कर दी थी। लेकिन संबंधित कर्मचारियों ने राशि बैंक खातों में जमा करने के बजाय उसका गबन कर लिया। कई किसानों को जमा राशि की रसीद भी नहीं दी गई, जिससे वे रिकॉर्ड में बकायादार बने रहे। बाद में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन किसानों की समस्या जस की तस बनी रही।

सरकार और अपेक्स बैंक मिलकर वहन करेंगे बकाया

प्रस्तावित कवच योजना के तहत किसानों के नाम पर दर्ज बकाया राशि का भार राज्य सरकार और अपेक्स बैंक मिलकर वहन करेंगे। इसके बाद प्रभावित किसानों का डिफॉल्टर दर्जा समाप्त किया जाएगा। इससे वे दोबारा सहकारी बैंकों से ऋण लेने, खाद-बीज प्राप्त करने और अन्य सहकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र बन सकेंगे।

जन विश्वास अभियान पर भी होगी समीक्षा

कैबिनेट बैठक में 7 अगस्त से शुरू होने वाले 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में अभियान की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश देंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की कई योजनाओं की अवधि 2031 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026