भोपाल में बाघों का आतंक

भोपाल में तीन बाघों की सक्रियता से बढ़ी दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल में तीन बाघों की सक्रियता ने इलाके में दहशत फैला दी है। वन विभाग ने जंगल और नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है।

भोपाल में तीन बाघों की सक्रियता से बढ़ी दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलियासोत, केरवा और चंदनपुरा क्षेत्र में इन दिनों तीन बाघों की लगातार मौजूदगी से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हालात को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों से जंगल, नदी किनारे तथा सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

वन विभाग ने निगरानी और गश्त बढ़ा दी

शनिवार सुबह चंदनपुरा के पास एक बाघ सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे एक दिन पहले भी इसी इलाके में घूमने आए एक दंपती का बाघ से आमना-सामना हो गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद वन विभाग ने निगरानी और गश्त बढ़ा दी है।

क्षेत्र में फिलहाल तीन बाघ सक्रिय

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कलियासोत और केरवा क्षेत्र में फिलहाल तीन बाघ सक्रिय हैं। इनमें एक वयस्क शावक और दो अन्य बाघ शामिल हैं। हालांकि बारिश के कारण पगमार्क स्पष्ट नहीं मिल रहे हैं, इसलिए सड़क पर दिखाई देने वाले बाघ की सटीक पहचान अभी नहीं हो सकी है। विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं और बाघों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

वन्यजीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें

बाघों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या नदी किनारे न जाएं और किसी भी वन्यजीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

पर्यावरण एवं बाघ मित्र राशिद नूर ने भी प्रशासन और वन विभाग को पत्र लिखकर चंदनपुरा और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित घोषित करने तथा पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह इलाका लंबे समय से बाघों का प्राकृतिक क्षेत्र रहा है और यहां मानव गतिविधियों को सीमित किया जाना चाहिए।

दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई

वन विभाग ने बताया कि बारिश के मौसम में भोजन, पानी और नए क्षेत्र की तलाश में बाघों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में नागरिकों से सतर्क रहने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026