भोपाल में नकबजनी का पर्दाफाश

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर थाना पुलिस ने नकबजनी के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पीड़िता के अपने ही नाती ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

जबलपुर गई दादी, घर से गायब हो गए जेवर

पुलिस के अनुसार फरियादिया 65 वर्षीय मनसा बाई उर्फ मथरा श्रीवास निवासी बाणगंगा नार्थ टीटी नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 8 मई 2026 को निजी कार्य से जबलपुर गई थीं। 13 मई को वापस लौटने पर उन्होंने अपनी अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब पाए। काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने 2 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता के नाती ऋषभ उर्फ विशेष श्रीवास पर संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी आयुष श्रीवास के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

खंडहर मकान से बरामद हुए जेवर

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी का सामान प्लेटिनम प्लाजा के पास एक खंडहर मकान में छिपाया गया था। पुलिस ने वहां से एक सोने का हार, सोने की चूड़ियां, कान के टॉप्स, अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब सहित लगभग 7 लाख रुपये का माल बरामद किया।

आरोपियों को भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भोपाल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।

इस कार्रवाई में थाना टीटी नगर की टीम और तकनीकी शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
 
संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026