भोपाल में पेयजल संकट गहराया

भोपाल में दूषित पानी पर बवाल: संगठनों ने जारी किया VIDEO, निगम के शुद्ध जल के दावे पर उठाए सवाल

भोपाल के गैस प्रभावित इलाकों में दूषित पेयजल सप्लाई का मुद्दा उग्र हुआ। संगठनों ने नगर निगम पर सीवेज मिले पानी सप्लाई का आरोप लगाया।

भोपाल में दूषित पानी पर बवाल: संगठनों ने जारी किया VIDEO, निगम के शुद्ध जल के दावे पर उठाए सवाल

भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास स्थित गैस प्रभावित इलाकों में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। गैस पीड़ितों के चार संगठनों ने नगर निगम पर सीवेज मिला पानी सप्लाई करने का आरोप लगाया है। संगठनों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भोपाल में भी इंदौर के भागीरथपुरा जैसी स्थिति बन सकती है। शनिवार को संगठनों ने सीवेज लाइन और पेयजल पाइपलाइन के पास के वीडियो भी सार्वजनिक किए।

जांच रिपोर्ट में मिले फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया

गैस पीड़ित संगठनों ने प्रभावित क्षेत्रों के पानी की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट में करीब 70 प्रतिशत नमूनों में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने का दावा किया गया है। तारा एक्वाचेक H2S वायल टेस्ट के जरिए किए गए परीक्षण में यह संकेत मिला कि कई इलाकों में लोगों तक मल से दूषित पानी पहुंच रहा है। संगठनों ने इसे गंभीर जनस्वास्थ्य का मामला बताया है।

नगर निगम ने दावों को बताया गलत

नगर निगम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 42 गैस प्रभावित बस्तियों में केवल उपचारित और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। निगम का कहना है कि पानी की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है और रंग, गंध, पीएच, क्लोरीन, टर्बिडिटी तथा बैक्टीरिया सहित विभिन्न मानकों पर जांच होती है। निगम के अनुसार अब तक की रिपोर्ट में किसी भी क्षेत्र में पानी दूषित नहीं पाया गया है।

वीडियो जारी कर संगठनों ने उठाए सवाल

नगर निगम के दावों के बाद भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना धींगरा ने कुछ वीडियो जारी किए। वीडियो में सीवेज लाइन के बीच से गुजरती पेयजल पाइपलाइन दिखाई गई है। उनका कहना है कि उड़िया बस्ती सहित कई इलाकों में ऐसी स्थिति होने से सीवेज का पानी सप्लाई लाइन में मिलने की आशंका बनी रहती है। संगठनों ने दोषियों पर कार्रवाई और सीवर परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की है।

19 इलाकों में दूषित पानी मिलने का दावा

भोपाल गैस पीड़ित महिला-पुरुष संघर्ष मोर्चा के अनुसार जुलाई में 30 बस्तियों से 63 पानी के नमूने लिए गए थे, जिनमें से 43 नमूनों में फीकल कोलीफॉर्म की पुष्टि हुई। अन्नू नगर, जेपी नगर, चंदन नगर, शिव नगर, सुंदर नगर और उड़िया बस्ती सहित 19 क्षेत्रों में पानी दूषित मिलने का दावा किया गया है। संगठनों का कहना है कि दूषित पानी के कारण दस्त, उल्टी, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026