भोपाल हत्याकांड का खुलासा

भोपाल इकोलॉजिकल पार्क हत्याकांड: आरोपी ने बताया 100 पुरुषों और 15 महिलाओं के संपर्क में था.. पुलिस कर रही जांच

कटारा हिल्स के इकोलॉजिकल पार्क हत्याकांड में आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले दावे किए, जिसमें 100 पुरुषों और 15 महिलाओं के संपर्क में आने की बात स्वीकारी।

भोपाल इकोलॉजिकल पार्क हत्याकांड: आरोपी ने बताया  100 पुरुषों और 15 महिलाओं के संपर्क में था.. पुलिस कर रही जांच

भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित इकोलॉजिकल पार्क हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। पुलिस रिमांड में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 में जेल से छूटने के बाद वह ज्यादातर समय सड़कों पर ही गुजारता था और जहां जगह मिलती, वहीं रात बिताता था।

पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले दावे सामने आए

पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह अब तक करीब 100 पुरुषों और 15 महिलाओं के संपर्क में आ चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी बताया कि वह सड़क किनारे रहने वाले लोगों को अपना निशाना बनाता था और कई मामलों में उन्हें शराब पिलाने की बात भी स्वीकार की, ताकि शिकायत होने पर उनकी बात पर आसानी से विश्वास न किया जाए। पुलिस फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र रूप से जांच और पुष्टि कर रही है।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी। अब तक की जांच में किसी महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था

पुलिस ने 27 जून को आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का रीक्रिएशन भी कराया, जहां उसने हत्या की पूरी घटना को डमी के माध्यम से दोहराया। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि वह भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था।

दोबारा रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। पूर्व में जेल के दौरान उसकी मेडिकल जांच में उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने जानबूझकर लोगों के संपर्क में आकर किसी आपराधिक मंशा से ऐसा किया था। हालांकि इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

आरोपी की मौजूदा रिमांड 30 जून को समाप्त हो रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए दोबारा रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026