भोपाल स्कूल वॉलीबॉल जीत

भोपाल की बेटियों का वॉलीबॉल में जलवा, SJC ने खरगोन को हराकर जीता CBSE खिताब

भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-14 वॉलीबॉल टीम ने CBSE क्लस्टर-12वीं चैंपियनशिप जीतकर नेशनल्स के लिए क्वालीफाई किया।

भोपाल की बेटियों का वॉलीबॉल में जलवा, SJC ने खरगोन को हराकर जीता CBSE खिताब

भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (SJC), ईदगाह हिल्स की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE क्लस्टर-12वीं वॉलीबॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। उज्जैन के आराध्या इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में SJC भोपाल ने खरगोन की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती।

इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा

इस ऐतिहासिक जीत के साथ SJC भोपाल ने ईस्टवुड इंटरनेशनल स्कूल, लुधियाना में 22 से 27 सितंबर 2026 तक होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इसे भोपाल के स्कूल वॉलीबॉल इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फाइनल में दिखाया शानदार खेल

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भोपाल की खिलाड़ियों ने पहला सेट 25-17 से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में खरगोन ने वापसी करते हुए 25-27 से जीत दर्ज की। इसके बाद निर्णायक सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। आखिरकार SJC ने 18-16 से बाजी मारकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

सेमीफाइनल में भी शानदार वापसी

सेमीफाइनल में SJC का मुकाबला NDPS इंदौर से हुआ। टीम ने पहला सेट 23-25 से गंवाया, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-19 और निर्णायक सेट 15-10 से जीत लिया।

शुरुआती मुकाबले में टीम ने DPS इंदौर को एकतरफा अंदाज में 15-1 और 15-2 से हराया था।

भोपाल पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चैंपियन टीम के 12 अगस्त को भोपाल लौटने पर स्कूल और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया गया।

स्कूल की प्रिंसिपल और फिजिकल एजुकेशन विभाग के HOD रवदीप सिंह मल्हारी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना ने यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। अब टीम का लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीतना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026