बिहार उपचुनाव में तीव्र प्रतिस्पर्धा

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव: फिर आमने-सामने CM सम्राट और PK

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और राजनीतिक अस्मिता की लड़ाई देखने को मिलेगी।

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव: फिर आमने-सामने CM सम्राट और PK

बिहार के बांकीपुर में उपचुनाव

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहा है। उपचुनाव अब केवल विधायक चुनने का जरिया नहीं बल्कि यह चुनावी समर अब सीधे तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) के बीच व्यक्तिगत प्रतिष्ठा, तीखे बयानों और प्रतीकों की सबसे भीषण लड़ाई में तब्दील होने वाला है। 

‘मुरेठा वर्सेज चोटी’

यह उपचुनाव तय करेगा कि आने वाले वक्त में बिहार की राजनीति पर किसकी ‘चौधराहट’ बरकरार रहेगी। सियासी गलियारों में इस लड़ाई को ‘मुरेठा वर्सेज चोटी’ का नाम दिया है। कभी नीतीश कुमार को सत्ता से उखाड़ने का संकल्प लेकर सिर पर मुरेठा (पगड़ी) बांधने वाले सम्राट आज सूबे के मुख्यमंत्री हैं। वहीं, अब तक बिना चोटी (टीक) के घूमने वाले प्रशांत अचानक सिर पर बाल बढ़ाकर पारंपरिक हिंदू धर्म और सवर्ण अस्मिता के प्रतीक ‘टीक’ रखने वाले लुक में नजर आ रहे हैं।

PK vs सम्राट

CM सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर के बीच का विवाद नया नहीं है। पिछले साल नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। प्रशांत किशोर ने खगड़िया की एक रैली में CM सम्राट चौधरी को सीधे निशाने पर लेते हुए उन्हें ‘सातवीं फेल’ तक कह दिया था और उनकी डिग्री पर बड़े सवाल खड़े किए थे।

प्रशांत किशोर उम्मीदवार

वहीं पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर उम्मीदवार होंगे। हालांकि, उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को कोर्ट में पेश होना होगा। सांसद संजय जायसवाल के मानहानि केस में कोर्ट ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को उन्हें पेश होने को कहा है।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026