बिहार पुलिस का आधुनिकीकरण

30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस का बेड़ा हुआ मजबूत

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन प्रदान करते हुए नई पुलिस बसें, वाहन और एंबुलेंस शामिल किए।

30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी,  पुलिस का बेड़ा हुआ मजबूत

बिहार पुलिस का आधुनिकीकरण

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय से 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। CM ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्त व्यवस्था, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। 

कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। CM ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

गश्त व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि नए पुलिस वाहन राज्यभर में गश्त व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे। किसी भी आपात स्थिति या फिर अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल ही बदलते समय की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकता है। प्रदेश सरकार लगातार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है, ताकि जनता को सुरक्षित माहौल और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में 10 हजार बाइक टैक्सी, सिर्फ 200-300 कमर्शियल: Ola-Rapido पर RTO का एक्शन, प्राइवेट नंबर की बाइक पर लगेगा ब्रेक

भोपाल में बाइक टैक्सी सेवाओं के लिए नई नियामक चुनौतियां आ रही हैं, जिसमें निजी नंबर वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026