बिलासपुर में भारी बारिश

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

बिलासपुर में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए, स्कूलों में छुट्टी और ट्रेनें रद्द हुईं।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में जमकर बारिश, स्टेशन पर रेलवे ट्रैक डूबा; सड़कों सहित कई इलाकों में घरों में भी भरा पानी

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर और इसके आसपास के इलाकों में रात से हो रही रिकॉर्ड तोड़ मूसलाधार बारिश ने नगर पालिक निगम के मानसून पूर्व तैयारियों के बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के तमाम रिहायशी इलाके, पॉश कॉलोनियां और मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। कई सरकारी व निजी स्कूलों के कमरों और खेल मैदानों में घुटनों से ऊपर तक पानी भर जाने के बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से त्वरित आदेश जारी कर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

कमर भर पानी में पैदल चलने को मजबूर

कुदुदंड, व्यापार विहार, सरकंडा, मंगला, तारबहार और कस्तूरबा नगर जैसे मुख्य रिहायशी इलाकों में पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस गया है। सड़कों पर कमर तक पानी जमा होने के कारण वाहन पूरी तरह बंद पड़ गए हैं, और लोग जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी में पैदल चलने को मजबूर हैं। हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि कई निचली बस्तियों के लोग अब छतों पर शरण लिए हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए नावों की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, बिलासपुर में गुरुवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। रात में मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया। लगातार तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर नाले का पानी बहने लगा, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

कलेक्टर के बंगले में भी पानी

जहां नगर निगम की टीम जल निकासी में जुटी हुई है। वहीं, निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। सरकंडा के बंधवापारा क्षेत्र में दो नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

देखिए तस्वीरें…

लोगों ने स्टेटस लगाकर कसा तंज

व्हाट्सएप और फेसबुक पर रील-वीडियो की बाढ़, लोगों ने स्टेटस लगाकर कसा तंज प्रशासनिक निष्क्रियता और नगर निगम के खिलाफ बिलासपुर की जनता का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। सुबह से ही बिलासपुर के व्हाट्सएप ग्रुप्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जलभराव के रील, फोटो और वीडियो की जैसे बाढ़ आ गई है।

लोग अपने-अपने इलाकों में कमर तक भरे पानी के बीच खड़े होकर व्यंग्यात्मक वीडियो बना रहे हैं। कई नागरिकों ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 'बिलासपुर में आपका स्वागत है, कृपया अपनी नाव साथ लाएं" लिखकर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की तैयारियों की जमकर पोल खोली है।

ट्रेनों का परिचालन प्रभावित 

बिलासपुर स्टेशन और यार्ड में ट्रैक पर जलभराव होने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों को रद्द करने और आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और ट्रैक सामान्य होने के बाद ही नियमित परिचालन बहाल किया जाएगा।

आज भी हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है।
विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा जलभराव और नदी-नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर आवागमन रुका है।

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारत के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026