भाजपा मजबूती उत्तराखंड में

उत्तराखंड के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, श्रीनगर में बड़ा सियासी बदलाव

उत्तराखंड की नगर निकाय राजनीति में भाजपा ने बड़ी मजबूती हासिल की है, श्रीनगर नगर निगम में आरती भंडारी ने भाजपा में पुनः प्रवेश किया।

By : चंचल खेडकर
उत्तराखंड के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, श्रीनगर में बड़ा सियासी बदलाव

उत्तराखंड की नगर निकाय राजनीति में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। श्रीनगर नगर निगम की निर्दलीय महापौर आरती भंडारी ने बुधवार को अपने पति लखपत भंडारी और 10 पार्षदों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली। इनमें कांग्रेस के दो पार्षद भी शामिल हैं।आरती भंडारी के भाजपा में लौटने के साथ ही प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में अब भाजपा के महापौर हो गए हैं। इसे विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी की शहरी राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

आरती भंडारी की भाजपा में वापसी

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।महेंद्र भट्ट ने कहा कि आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी भाजपा से अलग होने के बावजूद पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए दोनों का दोबारा भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।उनके मुताबिक, महापौर के साथ 10 पार्षदों के भाजपा में आने से श्रीनगर में संगठन को मजबूती मिलेगी।

श्रीनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार की बात

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर में अब 'ट्रिपल इंजन' सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्रीनगर में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अन्य लोगों को भी भाजपा में शामिल कराया जाएगा।पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनगर क्षेत्र में करीब एक हजार नए लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही श्रीनगर नगर निगम में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।सरकार की ओर से शहर में 72 करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की योजना शुरू किए जाने का भी जिक्र किया गया।

महापौर बोलीं- विचारधारा पहले भी भाजपा के साथ थी

भाजपा में शामिल होने के बाद आरती भंडारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी विचारधारा पहले भी एक थी और आज भी वही है।आरती भंडारी के मुताबिक, नगर निगम चुनाव के दौरान परिस्थितियों के कारण उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ा था, लेकिन उनकी वैचारिक प्रतिबद्धता भाजपा के साथ बनी रही। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म और संस्कृति को केंद्र में रखकर काम करती है और यही उनकी मूल भावना के अनुरूप है।उन्होंने भाजपा में दोबारा शामिल होने को खुशी और गर्व का अवसर बताया।

 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026