बुलंदशहर में बदमाश मोनू मारा गया

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

By : शिवम् पांडेय
बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में आरोपी मोनू मारा गया

बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास हुई। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मोनू 1 अगस्त को ककोड़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित बदमाश अपने एक साथी के साथ इलाके में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव छपरावत के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में मोनू को गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो पुलिसकर्मी घायल

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।

साथी मौके से फरार

मुठभेड़ के दौरान मोनू का साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026