बुंदेलखंड विकास की नई दिशा

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

221 विकास परियोजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत वाली 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। CM योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के निकम्मेपन के कारण ललितपुर पिछड़ता चला गया।

विपक्ष पर निशाना

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी माताओं और बहनों को शुद्ध पानी लेने के लिए घड़ा लेकर दौड़ना नहीं पड़ेगा, क्योंकि अब हर घर नल जल योजना का सपना साकार हो रहा है और बुंदेलखंड के हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं बहनों की पूरी जिंदगी पानी ढोने में बीच जाती थी और कभी-कभी पैर में ठोकर लगने से मिट्टी का घड़ा गिरकर फूट जाता था, तो वह बेचारी अपनी किस्मत पर रोतीं थीं, CM ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों की वजह से बुंदेलखंड मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित होता चला गया।

औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक सिटी बनाने जा रहा हैं। सीएम योगी ने अपने पिछले बयान का जिक्र करते हुए कहा मैंने पिछली बार कहा था कि बुंदेलखंड का कोई युवा रोजगार के लिए अब पलायन नहीं करेगा। CM योगी ने कहा कि बुंदेलखंड को एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसलिए अब किसी युवा को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026