हाथियों के हमले में 2 की मौत

जंगली हाथियों के हमले से 2 महिलाओं की मौत, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई। दो अलग-अलग घटनाओं में वन विभाग ने आगे की कार्रवाई की है।

जंगली हाथियों के हमले से 2 महिलाओं की मौत, वन विभाग की गाड़ी पर किया अटैक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों के हमले से 2 लोगों की मौत हो गई। एक घटना में हाथी बस्ती में घुस आया और जान बचाकर भाग रही महिला को कुचल दिया। मां को घायल देख उसकी मासूम बेटी बिलखती रही।मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले की गाड़ी को भी हाथी ने सूंड से धक्का मारकर डैमेज कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, दूसरी घटना में सुबह घर से बाहर निकले एक ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों में वन विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।

पहली घटना 

मंगलवार देर रात करीब चार हाथी कापू वन क्षेत्र के चिखलपानी गांव में घुस गए. गांव में घुसकर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान गांव में हाथियों ने 70 वर्षीय इंजोरी बाई और उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया.जान बचाकर भाग रही महिला को हाथी ने कुचल दिया और उसकी मौत हो गई 

दुसरी घटना 

वहीं छतासराय गांव में अपने घर में सो रही 30 वर्षीय सबीना बाई की हाथियों के झुंड के हमले में मौत हो गई थी. सबीना का पति किसी तरह बच गया.

दी गई सहायता राशि

अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजन को 25-25 हजार रुपये की प्रारंभिक राहत राशि दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के उत्तर में घने जंगल हैं, जिसमें सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और कोरिया जिले शामिल हैं. यहां पूर्व में मानव-हाथी संघर्ष की कई घटनाएं देखी गई हैं.

संबंधित सामग्री

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ में 5 लाख भूमिहीन परिवारों के खातों में आज पहुंचेंगे 500 करोड़ रुपये, CM साय करेंगे बड़ा ट्रांसफर!

छत्तीसगढ़ में 5 लाख भूमिहीन परिवारों के खातों में आज पहुंचेंगे 500 करोड़ रुपये, CM साय करेंगे बड़ा ट्रांसफर!

छत्तीसगढ़ में 5 लाख भूमिहीन कृषि श्रमिक परिवारों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आर्थिक सहायता की राशि बढ़ाकर दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026