सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

CM भजनलाल का तोहफा

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया।

लोकतंत्र सेनानियों का योगदान

CM ने कहा संविधान की रक्षा में लोकतंत्र सेनानियों का अविस्मरणीय योगदान है। इतिहास के उन घटनाक्रमों को याद रखना बेहद जरूरी है जब देश के लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को न केवल नुकसान पहुंचाया, बल्कि देश को जेलखाना तक बना दिया गया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की भावना की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे सभी इन विभूतियों के राष्ट्र के प्रति संघर्ष और समर्पण को आत्मसात् करें।

मासिक पेंशन की घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन को 5000 रुपए बढ़ाकर 25 हजार रुपए और मासिक चिकित्सा सहायता को 1 हजार रुपए बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य में हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि को तत्काल प्रभाव से बहाल किया। 

कांग्रेस पर तंज

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने स्वार्थ की खातिर आपातकाल लगाया और संविधान की हत्या की। आज कांग्रेस संविधान की दुहाई देती है और संविधान को बचाने का पाखंड करती है। लेकिन कांग्रेस ने लोकतंत्र के रक्षक नहीं बल्कि भक्षक बनने का कार्य किया। इनके मंसूबे सिर्फ भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के मंसूबे हैं और राष्ट्र के हित में कांग्रेस पार्टी ने कभी काम नहीं किया। कांग्रेस ने देश में चुनी हुई सरकारों को भंग करने का कार्य किया था।

संबंधित सामग्री

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ड्राइवर ने अस्पताल में घुसा दी बस, चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

108 एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ड्राइवर ने अस्पताल में घुसा दी बस, चलती बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बस में प्रसव के दौरान बस ड्राइवर और नर्सों की सूझबूझ से गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की जान बचाई गई।

उत्तर प्रदेश में फिर बारिश का कहर, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश में फिर बारिश का कहर, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में मानसून के कारण बारिश से बाढ़ की स्थिति, स्कूल बंद और 500 से अधिक घरों में पानी भरा।

हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाए, जिससे आपदा प्रबंधन में सुधार होगा।

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

बिहार उपचुनाव नतीजों पर बोले CM सुक्खू, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा लाभ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का कहना है कि बिहार उपचुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026