CM योगी का बिजनौर दौरा

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और बिजनौर व चांदपुर विधानसभा क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी दोपहर 1:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से पुलिस लाइन होते हुए वर्धमान कॉलेज के लिए जाएंगे। वर्धमान कॉलेज में वह करीब 1 घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। CM के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पूरे रूट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जनसभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

दोपहर 1:40 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आगमन।

1:45 बजे – कार से पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान।

1:50 बजे – पुलिस लाइन पहुंचना।

1:50 से 2:20 बजे तक – आरक्षित कार्यक्रम।

2:20 बजे – वर्धमान कॉलेज के लिए प्रस्थान।

2:25 बजे – वर्धमान कॉलेज पहुंचना।

2:25 से 3:25 बजे तक – विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा जनसभा को संबोधित।

3:25 बजे – वर्धमान कॉलेज से प्रस्थान।

3:30 बजे – पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचना।

3:35 बजे – राजकीय हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए प्रस्थान।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026