दहेज मृत्यु मामला दर्ज

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

सरकारी स्कूल शिक्षिका सृष्टि भंडारी की दहेज के लिए कथित मृत्यु के मामले में उनके पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

देहरादून में टीचर की आत्महत्या

देहरादून के डोईवाला इलाके में 27 साल की सरकारी स्कूल शिक्षिका सृष्टि भंडारी की कथित दहेज मृत्यु के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड सचिवालय में तैनात एक निजी सचिव और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मृतका की मां की शिकायत के आधार पर की गई।

दहेज के लिए किया परेशान

पुलिस ने गुरुवार को मृतका की मां सीमा भंडारी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), जो दहेज मृत्यु से संबंधित है, के तहत FIR दर्ज की। मामले में सृष्टि के पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी, ननद चारू खत्री और परिवार के अन्य अज्ञात सदस्यों को आरोपी बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, सृष्टि भंडारी की शादी पिछले साल नवंबर में सौरभ खत्री से हुई थी। शादी के बाद वह डोईवाला स्थित अपने ससुराल रहने लगी थीं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।   

ससुर की मौत का जिम्मेदार

सर्किल ऑफिसर वंदना वर्मा ने बताया कि शिकायत के मुताबिक सृष्टि को परिवार के सदस्य नियमित रूप से 'मनहूस' और 'अशुभ' कहकर अपमानित करते थे। परिवार का आरोप था कि उनके घर में आने के बाद से दुर्भाग्य शुरू हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया कि ससुर की लंबी बीमारी के बाद हुई मृत्यु के लिए भी सृष्टि को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से उनकी मां का बात नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने आसपास रहने वाले रिश्तेदारों से हालचाल लेने को कहा। रिश्तेदारों ने सृष्टि को स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती पाया। जब तक उनकी मां गढ़वाल के श्रीनगर से देहरादून पहुंचीं, तब तक इलाज के दौरान सृष्टि की मौत हो चुकी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026