विरोध में सपा-कांग्रेस सड़क पर

UP में सपा का प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प, संसद में भड़के अखिलेश

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में UP में सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। पुलिस ने कई को हाउस अरेस्ट किया।

UP में सपा का प्रदर्शन, पुलिस के साथ झड़प, संसद में भड़के अखिलेश

UP में सपा का प्रदर्शन

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में UP में बुधवार को सपा-कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। काशी में अंबेडकर मूर्ति की तरफ बढ़े युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस उन्हें टांगकर ले गई। उन्नाव में प्रदर्शनकारी समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ठूस-ठूस कर बस में भरा और पुलिस लाइन ले आई। कुछ कार्यकर्ता बस की छत पर बैठे नजर आए।

पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

मेरठ में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आगरा में डफली बजाकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राज्य में पुलिस ने सपा-कांग्रेस के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर रखा है। उधर, संसद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया। कहा- कांग्रेस और BJP को बोलने मौका मिला, लेकिन हमें नहीं दिया गया। यह मुद्दा सपा, कांग्रेस और BJP का नहीं है, यह छात्रों और नौजवानों का मुद्दा है। पुलिस को बेटियों के कपड़े फाड़ने का अधिकार किसने दिया?

धरने पर बैठे नगीना सांसद

वहीं, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 50 घंटे से धरने पर बैठे हुए हैं। तेज बारिश के बीच भी संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- सरकार का रवैया पूरी तरह तानाशाही जैसा हो चुका है। इधर सुल्तानपुर में हॉउस अरेस्टिंग की कार्रवाई के बावजूद सपाई पहरा तोड़कर सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सैकड़ों सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। पुलिस से उनकी झड़प हुई। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर उठाया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

संबंधित सामग्री

रीवा-शहडोल संभाग में बाढ़ की स्थिति की CM Dr.  मोहन  ने की समीक्षा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

रीवा-शहडोल संभाग में बाढ़ की स्थिति की CM Dr. मोहन ने की समीक्षा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और तत्काल सहायता के लिए निर्देश दिए।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल के पेड़ की पूजा से जुड़े साधारण उपचार जैसे छाछ चढ़ाना आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026