धमकी भरा मैसेज आया UP पुलिस को

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में अज्ञात व्यक्ति ने UP पुलिस को धमकी भरा मैसेज भेजा, जिसमें CM योगी और राम मंदिर को निशाना बनाने की धमकी शामिल है।

UP पुलिस को मिला मैसेज, CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

CM योगी को मारने और राम मंदिर को उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई। एक अज्ञात हमलावर ने UP पुलिस की इमरजेंसी सेवा 'डायल 112' के मुख्यालय पर धमकी भरा मैसेज भेजा। इस मैसेज में न केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि राम मंदिर को भी 24 घंटे के अंदर बम से उड़ाने की खुली चेतावनी दी गई। इस धमकी के बाद लखनऊ से लेकर अयोध्या तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 

VVIP हत्या और राम मंदिर में धमाका

यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। डायल 112 मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम को एक मैसेज मिला। मैसेज पढ़ते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। मैसेज में साफ लिखा था कि अगले 24 घंटों में एक बड़ी VVIP हत्या को अंजाम दिया जाएगा और राम जन्मभूमि मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीमें, ATS और सुरक्षा मुख्यालय को सूचित किया गया। 

सुरक्षा टीमें अलर्ट

इस धमकी के बाद अयोध्या और राम मंदिर की सुरक्षा घेराबंदी को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस की साइबर टीम उस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है जिससे यह मैसेज आया, ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके। यह पहली बार नहीं है जब CM योगी या राम मंदिर को निशाना बनाने की बात कही गई हो। बीते शनिवार को भी इसी तरह का एक मैसेज आया था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है या फिर किसी की शरारत। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026