दिग्विजय सिंह चंदा विवाद

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर चंदे की राशि लौटाने की पेशकश की है, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

By : शिवम् पांडेय
मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे की राशि वापस लेने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अब इंदौर के देपालपुर निवासी किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को चंदे की राशि वापस करने की पेशकश की है। राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह के नाम 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक तैयार किया है। उनका कहना है कि अगर दिग्विजय सिंह चंदे की राशि वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। वे खुद उन्हें यह राशि लौटाने के लिए तैयार हैं।

कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

राम सिंह मकवाना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दिग्विजय सिंह चंदे की राशि वापस लेने के लिए अयोध्या में अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदालत में किसी भी मामले की सुनवाई में लंबा समय लग सकता है, इसलिए दिग्विजय सिंह को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। किसान ने कहा, "जब तक मेरे जैसे राम भक्त मौजूद हैं, तब तक दिग्विजय सिंह को कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं है। मैंने उनके नाम से 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक तैयार कर लिया है।"

इंदौर आने पर खुद सौंपेंगे चेक

राम सिंह मकवाना ने कहा कि अगर दिग्विजय सिंह इंदौर आते हैं तो वह उन्हें यह चेक खुद सौंपेंगे। वहीं, अगर वे इंदौर नहीं आते हैं तो चेक उनके पास भेज दिया जाएगा। चंदे की राशि लौटाने की किसान की इस पेशकश के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। दिग्विजय सिंह के बयान और उसके बाद सामने आई प्रतिक्रियाओं ने राम मंदिर चंदे को लेकर सियासी बहस को और तेज कर दिया है।

संबंधित सामग्री

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

मदरसा आतंकवाद पैदा करता है.. डिप्टी CM के बयान के बाद बवाल

उत्तर प्रदेश में, चुनाव से पहले मदरसों को लेकर उपमुख्यमंत्री के बयान ने राजनीतिक हलचल में तेजी ला दी है। विपक्ष और मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:  जांच दायरा बढ़ने की संभावना

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच दायरा बढ़ने की संभावना

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की जांच के लिए विशेष जांच दल में चार्टर्ड अकाउंटेंट और फॉरेंसिक ऑडिटर को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कहा - 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट दो

अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण S अध्यक्ष बनाए गए। सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद तय की।

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया यूज न करने का किया है ऐलान वजह जानकार हो जायेगे हैरान 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया यूज न करने का किया है ऐलान वजह जानकार हो जायेगे हैरान 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और मोबाइल उपयोग न करने का फैसला किया है। वे राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ अयोध्या तक पदयात्रा करेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026