फ्लाई दुबई विमान हादसा टला

लखनऊ एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे यात्री, फ्लाइट से टकराया पक्षी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-443 की बर्ड हिट के कारण समय पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई, सभी यात्री सुरक्षित।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे यात्री,  फ्लाइट से टकराया पक्षी

फ्लाइट से टकराया पक्षी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह एक बड़ा विमान हादसा उस समय टल गया, जब दुबई से आ रही फ्लाई दुबई की अंतरराष्ट्रीय उड़ान एफजेड-443 (FZ-443) लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान में 163 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATS) को सूचना दी और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का निर्णय लिया। 

बाल-बाल बचे यात्री

पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों की जान बच गई और एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड-443 शनिवार तड़के दुबई से रवाना हुई थी और निर्धारित वक्त के अनुसार सुबह लगभग 6:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी। फ्लाइट जब चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के आसपास पहुंचा और लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक एक पक्षी विमान से टकरा गया। 

आपातकालीन सेवाओं को किया अलर्ट 

घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान की स्थिति का आकलन किया और एहतियात के तौर पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पूरी जानकारी देते हुए सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति मांगी। बर्ड हिट की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल पूरी तरह सक्रिय हो गया। विमान को प्राथमिकता देते हुए रनवे खाली कराया गया और एयरपोर्ट की आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया। अग्निशमन विभाग, मेडिकल टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को भी तुरंत रनवे के पास तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026