गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

CBI ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप है।

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह आज कोर्ट में पेश,  CBI करेगी आमने-सामने पूछताछ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच कर रही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बड़ा कदम उठाते हुए ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप है। लगातार तीन दिनों तक पूछताछ, स्पॉट वेरिफिकेशन और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की।

गिरिबाला सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने 25 मई की रात इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 26 मई को जांच टीम पहली बार भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची थी, जहां करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने ट्विशा की मौत वाली रात घर में मौजूद लोगों की गतिविधियों और घटना के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी जुटाई।

पति समर्थ सिंह को रिमांड पर ले चुकी

सीबीआई पहले ही ट्विशा के पति समर्थ सिंह को रिमांड पर ले चुकी है। अब एजेंसी समर्थ और गिरिबाला को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी “टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन” तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, जिसके जरिए ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है।

घर के अंदर क्या-क्या गतिविधियां हुईं

सीबीआई कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, वाई-फाई लॉग, सीसीटीवी फुटेज और इंटरनेट एक्टिविटी की बारीकी से जांच कर रही है। एजेंसी घर के भीतर ट्विशा की आवाजाही और संपर्कों का डिजिटल ट्रैक तैयार कर रही है। इसके जरिए यह समझने की कोशिश की जा रही है कि घटना से पहले और बाद में घर के अंदर क्या-क्या गतिविधियां हुईं।

तूल पकड़ने के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई

सूत्रों के अनुसार, ट्विशा का डिजिटल अवतार भी तैयार किया जा रहा है, जिससे घटना की टाइमलाइन को मिनट-टू-मिनट समझा जा सके। सीबीआई अब परिवार से जुड़े अन्य लोगों, घरेलू कर्मचारियों और घटना के बाद संपर्क में आए व्यक्तियों से भी पूछताछ कर सकती है।

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मामले ने तूल पकड़ने के बाद जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।
 

संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026