बेटे का अनोखा विरोध

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में हिमांशु शर्मा ने पिता के लिए न्याय मांगते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ SP कार्यालय पहुंचकर विरोध किया।

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में न्याय की मांग को लेकर एक बेटे का अनोखा विरोध सामने आया है। पिता चार महीने से ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, लेकिन बेटे का आरोप है कि हादसे के करीब चार महीने बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। इससे नाराज बेटा कंधे पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर ग्वालियर SP ऑफिस पहुंच गया।

कंधे पर सिलेंडर, हाथ में शिकायत

SP ऑफिस पहुंचे हिमांशु शर्मा ने अधिकारियों के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर अपना दर्द बयां किया। हिमांशु का कहना है कि उनके पिता हरिओम शर्मा आज भी ऑक्सीजन के सहारे हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ड्यूटी के दौरान हुआ था विद्युत हादसा

हिमांशु के मुताबिक, 28 अप्रैल 2026 को हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में खाटू श्याम मंदिर के पास लाइन नंबर-1 पर ड्यूटी के दौरान उनके पिता गंभीर विद्युत हादसे का शिकार हुए थे। हादसे के बाद उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही है।

लापरवाही का लगाया आरोप

हिमांशु ने आरोप लगाया कि हादसा विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के कारण हुआ। उनका कहना है कि हादसे के बाद से वह लगातार थाने, बिजली विभाग और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं हुई है।

पांच अधिकारियों-कर्मचारियों पर आरोप

हिमांशु ने अपने आवेदन में पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को हादसे के लिए जिम्मेदार बताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में प्रीति बरैया, रोहित सिंह, अजय नामदेव, शशांक कुलश्रेष्ठ और सब-स्टेशन ऑपरेटर मोहसिन बेग के नाम शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

‘सिलेंडर की जरूरत जिम्मेदारों को है’

हिमांशु ने अधिकारियों से कहा कि उनके पिता आज भी ऑक्सीजन पर हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तो लगता है कि ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत उन्हें नहीं, बल्कि कार्रवाई में देरी करने वाले जिम्मेदार लोगों को है।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा

SP कार्यालय पहुंचे हिमांशु को पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि बेटे के इस अनोखे विरोध के बाद पुलिस मामले में FIR दर्ज करती है या परिवार को न्याय के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से अफरा-तफरी, 21 मरीज दूसरे अस्पताल में शिफ्ट

भोपाल के दीपशिखा हॉस्पिटल में आग लगने के बाद ICU सहित सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026