बहादुर बहनों की वीरगाथा

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

By : सोनिया रायकवार
दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहादुर बहनों ने साहस और सूझबूझ की ऐसी मिशाल पेश की है, जिसकी तारीप अब पूरी पुलिस महकमा कर रहा है। मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार शातिर बदमाश से न सिर्फ दोनों बहनें भिड़ गई बल्कि एक्टिवा से उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और बीच सड़क जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों बेटियों को एसपी कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया।

एक्टिवा से किया पीछा

दरअसल कॉलोनी मुरार की रहने वाली आशिता और राशिता दोनों बहनें एक्टिवा से पड़ाव पुल से होते हुए माधव कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए एक शातिर बदमाश ने मोबाइल छीना और बाइक दौड़ाकर फरार होने लगा। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग मदद के लिए पुलिस को फोन करते हैं लेकिन इन दोनों बहनों ने बदमाश का पीछा करने की ठान ली। दोनों बहनों ने अपनी एक्टिवा बदमाश की बाइक के पीछे दौड़ा दी।

जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

पीछा करते-करते दोनों बहनों ने मानस भवन के पास बदमाश को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ने आरोपी की जमकर धुनाई की, जिससे उसकी सारी हेकड़ी निकल गई। धुनाई के बाद दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पड़ाव थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

वीडियो वायरल, SP ने किया सम्मानित

बहनों की इस बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो ग्वालियर पुलिस ने दोनों बहनों को SP कार्यालय बुलाया,जहां SSP धर्मवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों की हिम्मत और सूझबूझ की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
 

संबंधित सामग्री

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और हितग्राहियों से संवाद किया, उन्हें उपहार दिए और अन्नप्राशन संस्कार किया।

मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश को मिल रही हैं महत्वपूर्ण रेल सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के विकास के लिए नई रेल लाइनों का शुभारंभ। इससे यात्रियों और औद्योगिक क्षेत्रों को लाभ होगा।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप और डंपर की भिड़ंत हुई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

सुखबीर बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर से मिलीं हरसिमरत कौर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की वजह से सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बचे। हरसिमरत कौर ने उनकी बहादुरी को सलाम किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026