दर्दनाक हादसा हल्द्वानी में

AC की आउटडोर यूनिट चेक करते समय लगा करंट, बचाने पहुंची 12 साल की बेटी भी चपेट में आई; पिता-बेटी की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में AC की आउटडोर यूनिट चेक करते समय करंट लगने से एक 45 वर्षीय पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई।

By : सोनिया रायकवार
AC की आउटडोर यूनिट चेक करते समय लगा करंट, बचाने पहुंची 12 साल की बेटी भी चपेट में आई; पिता-बेटी की मौत

उत्तराखंड के हल्द्वानी में AC की आउटडोर यूनिट चेक करना एक परिवार के लिए दर्दनाक हादसे में बदल गया। सोमवार देर रात करंट लगने से 45 वर्षीय पिता और उनकी 12 साल की बेटी की मौत हो गई। पिता को करंट से तड़पता देखकर बेटी उन्हें बचाने पहुंची, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गई। घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 16 की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय कार मैकेनिक नदीम और उनकी 12 साल की बेटी अल्जिबा के रूप में हुई है।

मोबाइल की टॉर्च से पिता को रोशनी दिखा रही थी बेटी

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात घर में लगे AC की आउटडोर यूनिट में करंट आने की जानकारी हुई थी। इसके बाद नदीम यूनिट की जांच करने के लिए बाहर गए। उनकी बड़ी बेटी अल्जिबा भी मोबाइल की टॉर्च से पिता को रोशनी दिखाने के लिए उनके साथ चली गई। जांच के दौरान नदीम ने जैसे ही AC की यूनिट को छुआ, उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह तड़पने लगे। पिता को इस हालत में देखकर अल्जिबा ने मोबाइल फेंक दिया और उन्हें खींचकर बचाने की कोशिश की। लेकिन पिता को छूते ही अल्जिबा भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कार का गैराज चलाते थे नदीम

नदीम के भाई नाजिम ने बताया कि नदीम मुखानी क्षेत्र में कार का गैराज चलाते थे। सोमवार रात AC की आउटडोर यूनिट में करंट आने की जानकारी मिलने के बाद वह उसे चेक करने गए थे। उन्हें क्या पता था कि यह जांच उनकी और उनकी बेटी की जान ले लेगी।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पिता-बेटी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, हिंदू बनने का किया था वादा

हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा देकर किया रेप, हिंदू बनने का किया था वादा

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुस्लिम युवक ने पहचान बदलकर युवती के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म किया, शादी का वादा कर बाद में मुकर गया।

तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला मौके पर गई जान ,हादसे के बाद ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार केंटर ने बाइक सवार को कुचला मौके पर गई जान ,हादसे के बाद ड्राइवर फरार

हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर एक बाइक सवार की तेज रफ्तार केंटर से टक्कर होने पर मौत हो गई। ड्राइवर घटना के बाद फरार हो गया।

हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक व्यक्ति की अचानक हुई मौत!

हल्द्वानी बस स्टेशन पर एक व्यक्ति की अचानक हुई मौत!

A man identified as Virendra Singh unexpectedly died while seated at Haldwani Bus Station, causing panic among witnesses.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026