हरियाणा सीएम की पंजाब यात्रा

नकोदर दरबार में हरियाणा CM सैनी ने बांधा समां, बोले- ‘पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य’

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नकोदर में प्रार्थना करते हुए पंजाब की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

By : रोहन उमक
नकोदर दरबार में हरियाणा CM सैनी ने बांधा समां, बोले- ‘पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य’

नकोदर दरबार में हरियाणा CM सैनी ने बांधा समां, बोले- पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के नकोदर स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार में पहुंचकर प्रदेश और देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री सैनी तीन दिवसीय वार्षिक मेले के अंतिम दिन दोपहर करीब 2 बजे दरबार पहुंचे, जहां प्रबंधक कमेटी और भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि जिस तरह हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी तरह पंजाब भी प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।

हरियाणा सीएम सैनी

‘पंजाब फिर हासिल करे नंबर-1 राज्य का दर्जा’

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब का देश के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रार्थना की कि पंजाब, जो कभी देश का नंबर-1 राज्य हुआ करता था, वह दोबारा उसी मुकाम को हासिल करे और विकास की रफ्तार में पहले से भी आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच भाईचारे और आपसी रिश्तों की मजबूत परंपरा रही है। दोनों राज्यों के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं।

बापू लाल बादशाह जी की शिक्षाओं को किया याद

मुख्यमंत्री ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी की आध्यात्मिक विरासत और गरीब कल्याण की भावना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बापू लाल बादशाह जी का जीवन हमेशा जरूरतमंदों और गरीबों की सेवा के लिए समर्पित रहा।

पंजाब के लोगों के प्रति अपनापन जताते हुए सैनी ने कहा कि यदि पंजाब के लोगों या हरियाणा में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता हो, तो वे बिना झिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक भाई के रूप में उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

नकोदर दरबार

पंजाबी भाषण ने जीता लोगों का दिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जब मंच से सहज और शुद्ध पंजाबी भाषा में संबोधन दिया तो पूरा दरबार परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके पंजाबी अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

मंच संचालक ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पंजाबी सुनकर ऐसा महसूस हुआ जैसे कोई हरियाणा का मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि पंजाब का अपना नेता बोल रहा हो।

प्रबंधक कमेटी ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और पूर्व मंत्री असीम गोयल को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर साई हंस दरवेश, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, जिला भाजपा प्रधान जगबीर बराड़, पूर्व जिला प्रधान मनीष धीर, शेफी चावला, दविंदर कलेर समेत कई प्रमुख नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अजय बजाज और आदित्य भटारा सहित कई अन्य हस्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026