हरियाणा में पारदर्शी आय सत्यापन

हरियाणा में फैमिली ID की आय जांच को लेकर बड़ा फैसला, CM सैनी ने ग्राम सभाओं को दी अहम जिम्मेदारी

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र की आय सत्यापन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ग्राम सभाओं का उपयोग करने की योजना बनाई गई है।

By : रोहन उमक
हरियाणा में फैमिली ID की आय जांच को लेकर बड़ा फैसला, CM सैनी ने ग्राम सभाओं को दी अहम जिम्मेदारी

हरियाणा में फैमिली ID की आय जांच को लेकर बड़ा फैसला, CM सैनी ने ग्राम सभाओं को दी अहम जिम्मेदारी

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (Family ID) में दर्ज आय की सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) को निर्देश दिए हैं कि परिवार पहचान पत्रों में नागरिकों की आय का सत्यापन ग्राम सभाओं के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश हरियाणा सिविल सचिवालय में CRID और ‘सेवा’ विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्राम सभा करेगी परिवार की वास्तविक आय की पुष्टि

बैठक में CRID के आयुक्त एवं सचिव जे. गणेशन ने बताया कि प्रदेश में कई परिवार ऐसे हैं, जिनकी आय का सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं। आय सत्यापन के लिए गठित कमेटी में सरकारी कर्मचारी, लोकल ऑपरेटर और वॉलेंटियर शामिल हैं, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट में आय के आंकड़ों में अंतर आने से वास्तविक आय तय करने में परेशानी हो रही थी।

इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने निर्देश दिए कि टीम लीडर और लोकल ऑपरेटर द्वारा तैयार की गई आय संबंधी रिपोर्ट को संबंधित गांव की ग्राम सभा के सामने रखा जाए। ग्राम सभा परिवार की वास्तविक आर्थिक स्थिति की पुष्टि करेगी और उसका निर्णय अंतिम माना जाएगा।

लंबित मामलों को एक महीने में निपटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र से जुड़े लंबित आयु सत्यापन मामलों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का सत्यापन अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से कराया जाए। जरूरत पड़ने पर आवेदक की सबसे बड़ी संतान की आयु को आधार मानकर भी आयु का निर्धारण किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समाधान एक महीने के भीतर करने को कहा।

कृषि आय को लेकर भी मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

नायब सिंह सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि कृषि से होने वाली पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय के आधार पर किसी व्यक्ति या परिवार को उन सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, जिनमें अधिकतम 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय की सीमा निर्धारित है।

इसके अलावा उन्होंने दयालु योजना में आधार लिंक से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी और अतिरिक्त उपायुक्त की संयुक्त कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने CRID और सेवा विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करने को कहा।

हरियाणा का परिवार पहचान पत्र मॉडल

बैठक में CRID अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा का परिवार पहचान पत्र प्लेटफॉर्म देश में एक अनूठा प्रयोग है। इसके तहत प्रदेश के सभी 23 जिलों में 77,41,912 परिवारों के करीब 2.98 करोड़ सदस्यों को पंजीकृत किया गया है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 50 से अधिक विभागों को जोड़ा गया है और 400 से अधिक सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

सरकार अब परिवार पहचान पत्र के लिए PPP 2.0 नाम से नया डेटा प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना पर भी काम कर रही है। इसके साथ ही नागरिकों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी भी की जा रही है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा में बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स और लाइनमैन की सुरक्षा के लिए विशेष किट की खरीदी को स्वीकृति दी गई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026