हरियाणा में स्वास्थ्य परियोजनाएं

महेंद्रगढ़ को मिली 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, हरियाणा सीएम सैनी ने शुरू कीं नई परियोजनाएं

हरियाणा सरकार ने महेंद्रगढ़ और अन्य जिलों में स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें डायलिसिस यूनिट और स्वास्थ्य क्लिनिक शामिल हैं।

By : रोहन उमक
महेंद्रगढ़ को मिली 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, हरियाणा सीएम सैनी ने शुरू कीं नई परियोजनाएं

महेंद्रगढ़ को मिली 100 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, हरियाणा सीएम सैनी ने शुरू कीं नई परियोजनाएं

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए महेंद्रगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश को 100 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम के जरिए इन परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं।

हरियाणा सीएम सैनी

नारनौल के नागरिक अस्पताल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इन परियोजनाओं के शुरू होने से आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार’ अभियान को मिला नया बल

मुख्यमंत्री ने जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में ‘स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार क्लिनिक’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय टेली-ईसीजी सेवा की भी शुरुआत की गई। विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के विजन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और सरकार ‘निरोगी हरियाणा’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगा स्वास्थ्य ढांचा

प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए तिगरा, बिहाली, बजाड़, सिहोर और स्याणा में नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया गया। वहीं, जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में अमृत फार्मेसी स्टोर की आधारशिला भी रखी गई। इसके शुरू होने से मरीजों को जीवनरक्षक दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर चिकित्सा खर्च का बोझ कम होगा।

कोरियावास मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई मुफ्त डायलिसिस सुविधा

महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास में अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए दिल्ली, जयपुर या गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बृजेंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि यूनिट में आधुनिक मशीनें और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। इससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं से विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को बड़ा लाभ मिलेगा तथा ‘स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा’ के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 26 हजार से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर्स की होगी खरीद

हरियाणा में बिजली निगमों के लिए 26161 ट्रांसफार्मर्स और लाइनमैन की सुरक्षा के लिए विशेष किट की खरीदी को स्वीकृति दी गई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026