हिमाचल में योग दिवस समारोह

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

By : रोहन उमक
हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में योग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पूरे उत्साह के साथ दिया गया। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया और लोगों से नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यदविंदर गोमा, विधायक सुरेश कुमार, विधायक कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब दो हजार लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

योग करते हुए हिमाचल सीएम सुक्खू

योग को बताया भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक धरोहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि योग भारत की संस्कृति और परंपरा की ऐसी धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और स्वस्थ जीवन का आधार है।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आयुष विभाग द्वारा प्रकाशित योग स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

योग के दौरान महसूस हुई हल्की असुविधा

सामूहिक योगाभ्यास के दौरान एक आसन करते समय मुख्यमंत्री को हल्की असुविधा महसूस हुई, जिसके कारण उन्होंने कुछ कठिन आसनों में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है, लेकिन सभी आसन हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं होते।

उन्होंने लोगों से अपील की कि योग हमेशा प्रशिक्षित विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप ही करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके।

‘खेलो इंडिया’ की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जैसे जिलों में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया गया है। बेहतर सुविधाओं और खिलाड़ियों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार आगामी वर्ष के लिए खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करेगी।

‘ड्रग फ्री हिमाचल’ अभियान के दूसरे चरण पर फोकस

 प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री ने ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अब इसके दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। इस चरण में घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहनों को दी शुभकामनाएं

उज्जैन में रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ते हुए लाड़ली बहना योजना के तहत अतिरिक्त 250 रुपये की घोषणा की।

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026