हिमाचल में नए आपातकालीन वाहन

हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाए, जिससे आपदा प्रबंधन में सुधार होगा।

By : सोनिया रायकवार
हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों की अग्निशमन इकाइयों के लिए 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से आग और आपदा की घटनाओं में मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा यह 

प्रदेश सरकार आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 37 और नए अग्निशमन वाहनों की खरीद की प्रक्रिया भी चल रही है।

शिमला को सबसे ज्यादा नौ वाहन

नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों में शिमला जिले को सबसे अधिक नौ वाहन मिले हैं। कांगड़ा में आठ, मंडी और सोलन में पांच-पांच वाहन भेजे गए हैं। हमीरपुर, ऊना, चंबा और लाहौल-स्पीति को तीन-तीन, जबकि सिरमौर, बिलासपुर और कुल्लू को दो-दो वाहन दिए गए हैं। किन्नौर को एक वाहन मिला है।

अग्निशमन सेवाओं पर 65.33 करोड़ रुपये का बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए 65.33 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वर्ष 2024-25 में भी 9.60 करोड़ रुपये खर्च कर 22 अग्निशमन वाहन खरीदे गए थे, जिन्हें संबंधित इकाइयों को उपलब्ध करवाया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में आधुनिक अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हों। विभाग को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित कर्मचारियों से लैस किया जा रहा है। आने वाले समय में जरूरत के अनुसार अग्निशमन केंद्रों, चौकियों, वाहनों और मानव संसाधन का विस्तार किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें सरकार, BJP सांसद सुरेश कश्यप ने CM सुक्खू को घेरा

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कर्ज और आर्थिक संकट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। BJP सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

1500 करोड़ की मदद का इंतजार, CM सुक्खू बोले- प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मिलेगी बड़ी राहत

1500 करोड़ की मदद का इंतजार, CM सुक्खू बोले- प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मिलेगी बड़ी राहत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि केंद्र से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिलने का इंतजार है।

CM सुक्खू का BJP पर तंज- ‘प्रदेश हित में कभी परवाणू से नीचे भी जाएं’, प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर आएंगी देउरी

CM सुक्खू का BJP पर तंज- ‘प्रदेश हित में कभी परवाणू से नीचे भी जाएं’, प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर आएंगी देउरी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं, जिसमें सहायता राशि और प्रदेश के मुद्दों पर ध्यान न देने का मुद्दा शामिल है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026