इंदौर में पर्यावरण अभियान आरंभ

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

इंदौर में पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बुडानिया पहाड़ी पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी शुरुआत की।

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत, CM डॉ यादव ने दोहराया 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

इंदौर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत

पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से इंदौर के बुडानिया स्थित पहाड़ी (बीएसएफ परिसर) में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया। सीएम डॉ यादव ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस मौके पर बुडानिया पहाड़ी पर एक ही दिन में 51 हजार पौधे लगाए गए। 

21 लाख पौधे लगाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संवर्धन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस अभियान के तहत 21 लाख पौधे लगाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने बताया कि अब से हर रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुडानिया पहाड़ी के बाद रेवती रेंज, सिरपुर तालाब सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर भी यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। 

जल संरक्षण की दिशा में कदम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा माँ अहिल्या की नगरी इंदौर अपने उस अतीत के गौरवशाली पृष्ठ के रूप में जानी जाती है, जिसने सनातन संस्कृति को पुनर्जीवित किया। अहिल्या माता ने अपने शासनकाल में अपने मूल उत्तरदायित्व के साथ - साथ प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखने की दृष्टि से कई स्थानों पर बावड़ियाँ बनाई। इससे प्रेरणा लेते हुए मध्यप्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार ने नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ियाँ आदि की सफ़ाई और पुनर्निर्माण का अभियान चलाया है। जहाँ इंदौर में बड़े पैमाने पर जल संरक्षण काम हुआ, तो वहीं देशभर में इस दिशा में मध्यप्रदेश का उल्लेखनीय स्थान बना है।

कौन-कौन हुआ शामिल?

CM के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए। उन्होंने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, BSF के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026