इंदौर में 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव'

'माय यूथ माय प्राइड' कॉन्क्लेव से युवाओं को मिलेगा नया मंच : CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर में 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' का आयोजन किया, जिसमें युवाओं को रोजगार, उद्योग, नवाचार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

'माय यूथ माय प्राइड' कॉन्क्लेव से युवाओं को मिलेगा नया मंच : CM मोहन यादव

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित होने वाले 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' से पहले मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लगातार रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ना है।

सपनों को साकार करने का अवसर दिया

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश ने वर्ष 2025 को 'रोजगार एवं उद्योग वर्ष' के रूप में मनाया, जिससे प्रदेश ने पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दिया है। सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनके सपनों को साकार करने का अवसर दिया जा रहा है।

युवाओं को बेहतर भविष्य मिल सके

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार गरीब, युवा, महिला और किसान सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर भविष्य मिल सके।

प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें रोजगार, उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता से जुड़ी नई संभावनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कॉन्क्लेव युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

नई उड़ान देने वाला एक सशक्त मंच 

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और मध्यप्रदेश के 2 करोड़ से अधिक युवा राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला एक सशक्त मंच साबित होगा।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026