जबलपुर में दर्दनाक हादसा

अवैध खदान बनी 14 साल के अंशु की मौत की वजह, बारिश से भरे गहरे गड्ढे में डूबा मासूम; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक अवैध खदान में गिरकर 14 वर्षीय अंशु पटेल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने खदान के खिलाफ चक्काजाम किया।

अवैध खदान बनी 14 साल के अंशु की मौत की वजह, बारिश से भरे गहरे गड्ढे में डूबा मासूम; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम सहसन के पास बारिश के पानी से भरी एक गहरी खदान में डूबने से 14 वर्षीय किशोर अंशु पटेल की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान को अवैध रूप से जरूरत से ज्यादा गहराई तक खोदा गया था, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, अंशु पटेल अपने खेत से काम पूरा कर घर लौट रहा था। लगातार बारिश के चलते रास्ते में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान खदान के पास पहुंचने पर उसका पैर अचानक फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। देखते ही देखते किशोर पानी में डूब गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में भी शोक का माहौल है।

अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में अवैध रूप से खनन कर गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से यहां लगातार खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इन गड्ढों को बंद या सुरक्षित किया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

घटना से नाराज ग्रामीणों ने किशोर का शव सड़क पर रखकर शाहपुरा-पाटन मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और अवैध खदान को बंद कराने की मांग कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और चक्काजाम खत्म कराने की कोशिश शुरू की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और खदान से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की गंभीर चर्चाएं और राजनीतिक विवाद बढ़ रहे हैं।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026