झारखंड CM का बोकारो दौरा

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बोकारो में अपने पारिवारिक दंत चिकित्सक से मुलाकात की। यह दौरा निजी बताया गया, जबकि रांची में JPSC/JSSC भर्ती घोटाले को लेकर आंदोलन जारी है।

By : रोहन उमक
छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और नौकरियां बेचने के आरोपों को लेकर छात्र-युवा आंदोलन तेज है। सरकार के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार दोपहर बाद बोकारो पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन भी मौजूद थीं।

हालांकि, मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी बताया गया। बोकारो प्रवास के दौरान उन्होंने अपने पारिवारिक दंत चिकित्सक डॉ. अभय से मुलाकात की। डॉक्टर से मिलने के बाद मुख्यमंत्री वापस रांची लौट गए।

बोकारो एयरपोर्ट पर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बोकारो पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सीएम सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई नेता और कार्यकर्ता भी बोकारो हवाईअड्डे पर पहुंच गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत किया।

पारिवारिक दंत चिकित्सक से की मुलाकात

बोकारो दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने दंत चिकित्सक डॉ. अभय से मुलाकात की। बताया गया कि डॉ. अभय मुख्यमंत्री के पारिवारिक चिकित्सक हैं। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन सीधे बोकारो से रांची के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को निजी कार्यक्रम बताया गया है। उनके बोकारो पहुंचने और वापस लौटने के दौरान सुरक्षा तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी पूरी तरह सक्रिय रहीं।

एयरपोर्ट पर मौजूद रहे झामुमो के कई नेता

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी का स्वागत करने के लिए झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, संतोष रजवार, मोहन मुर्मू, फैयाज आलम, अमित सोरेन और रामदयाल सिंह समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

इसके अलावा भागीरथ शर्मा, पंकज मरांडी, कन्हैया सिंह, प्रदीप यादव, अजित मुर्मू, मस्तान अंसारी, संजय मुर्मू, संतोष हेंब्रम और महेश समेत अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रांची में भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी है आंदोलन

मुख्यमंत्री के बोकारो दौरे के बीच रांची में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरियों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छात्र और युवा लगातार आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग उठा रहे हैं।

ऐसे समय में मुख्यमंत्री का बोकारो दौरा निजी होने के बावजूद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, उनके कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से छात्र आंदोलन को लेकर कोई नया बयान सामने नहीं आया।

संबंधित सामग्री

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

MDMR एक्ट पर केंद्र के खिलाफ झारखण्ड CM सोरेन का मोर्चा, बोले- प्रदेश के अधिकारों की हकमारी नहीं होने देंगे

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने MDMR अधिनियम के संशोधनों का विरोध करते हुए कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और राजस्व को नुकसान होगा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग के साथ बैठक खत्म, लिए गए कई बड़े फैसले

बिहार के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक की, पर छात्रों की अधिकांश मांगें अनसुनी रहीं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठी।

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों का बड़ा फैसला, सीएम आवास घेराव टला; परीक्षा रद्द करने के ऐलान के बाद बदला आंदोलन का रुख

झारखंड में छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री आवास का घेराव टाल दिया है, सरकार ने कुछ परीक्षाएं रद्द कीं।

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026